रायपुर
अमलीडीह से आमासिवनी तक 13 को पानी नहीं मिलेगा
11-Jun-2024 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 जून। अमलीडीह, अवंति विहार, कृषक उपज मण्डी, मोवा, दलदल सिवनी, सड्डू, कचना, आमासिवनी एवं जोरा टंकियों से गुरूवार 13 जून को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय नहीं होगा। 14 जून की सुबह नियमित रूप से होगा। कार्यपालन अभियंता फिल्टर प्लांट के अनुसार 150 एम.एल.डी. प्लांट से मोवा, सड्डू की ओर जाने वाली 700 एम. एम. व्यास के राईजिंग मेन पाईप लाईन में अवंति विहार नाला के पास लिकेज की मरम्मत किया जाएगा।इसके लिए 13जून को 10 घंटे का शटडाउन किया जाएगा। मरम्मत कार्य करने के कारण 150 एम.एल. डी. प्लांट से भरने वाले ओव्हर हेड टैंक नहीं भरे जा सकेंगे। इससे करीब 50 हजार घरों को पानी अनुपलब्ध रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे