रायपुर

शहर में जल्द चलेंगी 100 ई सिटी बसें
11-Jun-2024 3:50 PM
शहर में जल्द चलेंगी 100 ई  सिटी बसें

कलेक्टर ने किया आमानाका ई-बस डिपो का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जून।  राजधानी  को जल्द ही ई बसों से शहर में आने जाने की सुविधा मिलने वाली है । पीएम ई-बस सेवा के तहत रायपुर को एक सौ नई बसें मिलेंगी। इन बसों के लगातार संचालन के लिए शहर के आमानाका और पंडरी में दो नए बस डिपो स्थापित किए जा रहे हैं। इससे रायपुर शहर के अंदर ट्रांसपोर्ट सुविधा और भी आसान होगी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज आमानाका में स्थापित होने वाले बस डिपो का निरीक्षण किया और वहाँ की जा रही तैयारियों- निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया। डिपो स्थलों पर इन बसों की बैट्री चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट भी बनाने की तैयारी है। पंडरी और आमानाका में बनने वाले सिटी बस डिपो बसों के लिए सेंटर पॉइंट होंगे ।इन दोनों डिपो से ही शहर के अलग अलग स्थानों के लिए सिटी बसें चलेंगी ।

 100 नई बसें मिलने और 2 नए सिटी बस डिपो बनने से लोग आसानी से अलग-अलग जगहों के लिए बस पकड़ सकेंगे। बाहर से आने वाले लोगों को भी रायपुर शहर में एक जगह से दूसरे जगह जाने में आसानी होगी।  कलेक्टर डॉ. सिंह ने  आईएसबीटी का भी निरीक्षण किया। इसमें 1 एकड़ जगह को सिटी बस के स्टैंड के लिए फाइनल किया गया है। यहां पर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को शहर के भीतर किसी भी स्थान में जाने के लिए आसानी से सिटी बसें मिल जाएगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि इस नए बस डिपो को आधुनिक सुविधाओं के साथ  वेटिंग एरिया और अन्य व्यवस्थाएं होंगी। निरीक्षण के दौरान  निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी थे।

सोनडोंगरी में ले

रहा है डॉग शेल्टर होम अपना मूर्त रूप

राजधानी के पहले डॉग शेल्टर होम का निर्माण तेज़ी से जारी है। इसके लिए रायपुर नगर निगम दो चरणों में करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करेगे। शुरुआत में 48 लाख 50 हज़ार रुपए से बाउंड्री और शेड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर रखे जाने वाले कुत्तो का इलाज के साथ नशबंदी एवं अन्य सुविधाएँ विकसित की जायेंगी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज  6500 वर्ग फिट में निर्माणाधीन डॉग सेल्टर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहाँ चल रहे सभी निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ जुलाई अंत तक  पूरा करने  निर्देश दिये।


अन्य पोस्ट