रायपुर

सोमवार को मारपीट जानलेवा हमले के छह मामले
11-Jun-2024 3:50 PM
सोमवार को मारपीट जानलेवा हमले के छह मामले

चाकू, शराब बोतल, और ईट का इस्तेमाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जून। राजधानी शहर में सोमवार शाम से देर रात तक मारपीट जानलेवा हमले की आधा दर्जन घटनाएं दर्ज की गई । इनमें चाकू,शराब की बोतल,ईंट और लकड़ी के बत्ते का इस्तेमाल किया गया ।सभी हमलावर पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

सोमवार शाम करीब 4.30 बजे रामकुंड निवासी भीमा वासुदेव (30)पर पारिवारिक विवाद पर  उसकी पत्नी सुखीत अपने भाई पप्पू,गोलू और मनहरण के साथ मिलकर गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की । इधर शाम 7.30 बजे रहमानिया चौक निवासी अब्दुल करीम (35) ई रिक्शा सीजी 04- एमआर 5123 में बैठकर जयस्तंभ चौक गिरनार होटल के पास उतरा। रिक्शा ड्राइवर प्रकाश ने किराया मांगा। इसे ज्यादा कहते हुए करीम ने विवाद किया। तो प्रकाश ने मारपीट की ।

अमलीडीह के गांधी नगर में नल कनेक्शन को लेकर दो परिवार के लोग भिड़ गए। रात करीब 8.30 बजे पवन ध्रुव, पूनम ध्रुव और गयाराम राठौर,बंटी राठौर ने आपसी मारपीट कर ईंट से हमला किया । पवन,गयाराम दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया।

तरूण नगर में अनिकेत तांडी (21) और उसका साथी पंकज रात पौने 11बजे  जीवन प्लाजा के पास बैठकर बतिया रहे थे । तभी बुटी,अरसु व साथी वहां पहुंचे। उन लोगों ने पंकज कौन है पूछा। दोनों के इंकार करने पर बुटी व साथियों ने हाथ मुक्के और लकड़ी के बत्ते से मारपीट की ।और किसी एक ने अनिकेत के जांघ पर चाकू मारकर फरार हो गए । टिकरापारा के श्रध्दा विहार में भी रात जानलेवा हमला हुआ। रावतपुरा -2 निवासी उमाशंकर राव( 27) के साथ आशुतोष की पुरानी रंजिश चल रही थी। इसे लेकर आशुतोष ने उमा को देख गाली गलौज कर बियर बोतल सिर पर दे मारा। उमा ने रिपोर्ट दर्ज कराया। इससे पहले रविवार की रात भनपुरी के गंगानगर में अर्जुन ध्रुव ने  बलदाऊ निर्मलकर (33) से किसी से बात करने के लिए  से फोन मांगा। नहीं देने पर उसने शराब की बोतल से हमला किया । संबंधित थाना पुलिस ने धारा 294,506,323,34 के मामले दर्ज कर लिए हैं।


अन्य पोस्ट