रायपुर
मानव को हो मानव प्यारा एक दूसरे का बने सहारा- खुशबू नागपाल
10-Jun-2024 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जून। लाखेनगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर जबलपुर से आईं ख़ुशबू नागपाल ने संत सभा ली मानवता के प्रति मानव की जि़म्मेदारी को समझाते हुए कहा कि आज का मानव अधिकार और कर्तव्य के प्रति ईमानदार दिखाई नहीं देता।आज का मानव अधिकारों के प्रति तो जागरूक है किंतु कर्तव्य के प्रति सोया हुआ है।
संत निरंकारी मिशन व्यावहारिक आध्यात्मिकता की शिक्षा देता है।संसार के सारे कार्य करते हुए भक्ति को अहमियत देता है।अंतर्मन में संसार के सभी मानवों के लिए भले की कामना भक्त करता है।
निरंकारी मिशन का संदेश भी यही है कि च्च्धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं । मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने बताया क् ख़ुशबू नागपाल कांकेर में ज़ोनल महिला समागम के लिए आई हुई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे