रायपुर
कोटा में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर
10-Jun-2024 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 जून। अवैध प्लाटिंग पर निगम के बुलडोजर एक बार फिर फील्ड में उतर गए हैं। जोन 8 की टीम ने नेहरू वार्ड 2 के तहत कोटा में चित्रकूट परिसर के सामने खसरा नम्बर 44/6,44/10,44/11 की लगभग 4 एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाट कटिंग करने की गई मार्किंग और डीपीसी को तोड़ा। और अवैध मुरुम रोड को भी काटा। नगर निवेश विभाग ने तहसीलदार श्री देवांगन जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के नेतृत्व पूरी टीम मौजूद रही। जोन कमिश्नर ध्रुव ने बताया कि रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर भूमि स्वामियों की जानकारी मांगी है। जानकारी मिलते ही इन प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवायी जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे