रायपुर
नई दिल्ली में जूनियर पावर लिफ्टर्स से सीएम साय की मुलाकात
10-Jun-2024 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जून। नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने आए छत्तीसगढ़ के 32 पावर लिफ्टर खिलाडिय़ों से मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।
खिलाडिय़ों ने अपने अनुभव साझा किए और राज्य सरकार से मिल रहे समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे