रायपुर
जग्गी हत्याकांड का एक आरोपी आईसीयू शिफ्ट
10-Jun-2024 4:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 जून। जग्गी हत्याकांड के एक आरोपी को मेकाहारा के आई सी यू शिफ्ट किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पिछले माह सरेंडर करने वाले आरोपी को चार दिन पहले स्वास्थ्य गत कारणों से मेकाहारा में भर्ती किया गया था। पहले सामान्य वार्ड में इलाज के बाद उसे आईसीयू शिफ्ट किया गया है। डाक्टर उसके स्वास्थ्य को स्थिर बता रहे हैं।
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किन कारणों से आई सी यू शिफ्ट किया गया है। इधर जेल सूत्रों ने बताया कि इस मामले केे कुछ और आरोपियों की भी तबीयत बिगड़ सकती है । इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
कोल घोटाले के आरोपियों को जेल में दी गई वीआईपी सुविधा को लेकर जांच की खबरे आ रहीं हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे