रायपुर

चक्रधरपुर में निर्माण, रायपुर आने वाली ट्रेनें रद्द
10-Jun-2024 4:22 PM
चक्रधरपुर में निर्माण, रायपुर आने वाली  ट्रेनें रद्द

रायपुर, 10 जून। चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत काँसबहाल-राजगंगपुर सेक्शन में आरसीसी स्लेब का लांचिंग का कार्य होना है।  इसके लिए रेल प्रशासन ने ब्लॉक लिया है। इसकी वजह से कुछ ट्रेनें रद्द और रिशेड्यूल  की गईं हैं।

रदद : 12 जून  को  18109/18110 इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस रद्द।  देरी से रवाना :     11 जून  को  22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस 07 घंटे देरी से रवाना होगी । 11 जून को  18478 योग नगरी  एक्सप्रेस 03 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी। 11 जून को  12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी। 12 जून को  12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से रवाना होगी।

 गंतव्य से पहले समाप्त:  11 जून को 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला में समाप्त। और 12 जून  को वहीं से 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस के रूप में  प्रारम्भ होगी।  12 को यह दुर्ग 9 राउरकेला-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।


अन्य पोस्ट