रायपुर
प्लेटफार्म नंबर पांच पर 2 नाबालिग 12 किलो गांजे के साथ पकड़ाए
10-Jun-2024 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जून। आरपीएफ ने आपरेशन नारकोस के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 05 के शौचालय के पास दो लडक़ो को 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया ।
मुखबिर के बताए हुलिए के इन लडक़ों को पकड़ा। दोनों के पास रखे नीले व बैगनी रंग के लगेज बैग में गांजा रखा था। पूछताछ में दोनों ने ग्राम बरखेड़ी और वार्ड नं 11, नई कॉलोनी थाना के पीछे गैरत गंज रायसेन निवासी बताया। दोनों से 3-3 पैकेट, वजन कुल 12 किलो कीमत 2.40 लाख रूपए जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया । पूछताछ में दोनों ने बताया कि गांजा हरिशंकर रोड ओडिशा से खरीदकर ट्रेन से रायपुर आए थे और सागर के रास्ते गैरतगंज जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे दोनों नाबालिगों को बाल किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय माना कैंप में पेश किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे