रायपुर

बुजुर्गो की चौपाल में निजात अभियान
09-Jun-2024 8:01 PM
बुजुर्गो की चौपाल में निजात अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। सिविल लाईन पुलिस ने वृंदावन हाल  में बुजुर्गो की चौपाल में निजात अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। एसएसपी संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर शहर  पुलिस ने यह अभियान शुरू किया  है । संस्था प्रमुख प्रशांत पाण्डेय, नारी चौपाल अध्यक्ष डॉ. आरती उपाध्याय, युवा चौपाल अध्यक्ष आलोक शर्मा, सुमन दीवान, दिव्यांशी शर्मा, गौरव दुबे, कान्हा ठाकुर एवं शिफा सोनम की उपस्थित थीं। इसमें लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई ।


अन्य पोस्ट