रायपुर
आयुक्त ने कहा कार्रवाई होगी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जून। कैनाल रोड और एक्सप्रेस वे पर लगी लोहे की जालियां (ग्रिल) काटकर बिल्डर और मोहल्ले वाले अपनी आवाजाही के लिए शार्ट कट रास्ता बनाने लगे हैं।
लालपुर देवपुरीवासियों की ओर से शिकायत मिली है कि जोन 10 अंतर्गत कैनाल रोड में ग्रिल काटकर गलियों को सीधे कैनाल रोड से जोड़ दिया गया है। दुकानें, ऑटो रिपेयरिंग शॉप, पान दुकानें इत्यादि खोलने से और कैनाल रोड पर ऑटो रिक्शा, डिलीवरी वाहन खड़े करने से प्रतिदिन संध्या 5 से 8 लालपुर चौक से राजेंद्र नगर तक ट्रैफिक जाम हो रहा है।
जहां ग्रिल लगाकर वापस बंद करने कार्यवाही की जरूरत है । और इसके अलावा तेलीबांधा से लेकर फुंडहर तक हालात ऐसे ही है। कुछ कमर्शियल तो कुछ आवासीय कॉलोनी वालों ने रास्ता खोल रखा है। एक नई कॉलोनी वाले तो एक्सप्रेस वे में ही बकायदा गेट बना रहे है। इस पर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने कहा है कि इस पर जल्द कार्रवाई करेंगे।