रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जून। शनिवार को शहर के अलग अलग इलाकों में मारपीट और जानलेवा हमले की घटनाएँ हुईं।
शनिवार रात 10 बजे बीएसयूपी कालोनी कचना में प्रदीप यादव ने धानी नायक को बिना कारण गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर किसी नुकीली चीज हमला किया । धानी से की रिपोर्ट पर खम्हारडीह पुलिस ने धारा 294,323,506 का अपराध दर्ज कर लिया है।
इसी इलाके के नदी चौक कचना में दिलीप साहू, एवं अन्य साथी ने कल रात 9बजे मनोज वर्मा (28) जो घर पास बैठा था को बिना कारण गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से चोट पहुंचाया।
इससे पहले शनिवार दोपहर पवन पुत्र मोटर गैरेज न्यू धमतरी रोड देवपुरी टिकरापारा में राज साहू, साथी ने टी. जयेंद्र मूर्ति (37) को पुराना पैसा लेन-देन की बात पर से विवाद कर गाली गलीज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की । और जयेंद्र के गैरेज में खड़े बाइक में तोडफोड किया। अमन नगर मोवा निवासी जयेंद्र की रिपोर्ट पर टिकरापारा पुलिस ने धारा 294,323,506,427,34 का अपराध दर्ज कराया।
ग्राम बोरका नवापारा में किशोर साहू ने दोपहर शराब के नशे में अपनी पत्नी को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं लोहे के हसिए से सिर पर मारकर चोट पहुंचाया। इसकी रिपोर्ट किशोर की मां केसर साहू ने दर्ज कराई है।नवापारा पुलिस धारा 294,323,506 का अपराध दर्ज कर लिया है।
महिमा ढाबा कुरा धरसींवा में लव सिंह एवं राहुल ने कैलाश वैष्णव? (25) को डासा में खाना खाने की बात को लेकर विवाद कर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारकर की।मोहदा निवासी कैलाश ने शाम धरसींवा थाने में धारा 294,323,506,34 रिपोर्ट दर्ज कराया।