रायपुर

विप्र भवन में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, 15 तक चलेगी
09-Jun-2024 7:36 PM
विप्र भवन में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, 15 तक चलेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार से  15 जून तक विप्र भवन समता कालोनी में श्रीमद्भागवत कथा वेदीपूजा व कलश यात्रा से शुरू हुई। बेमेतरा क्षेत्र के प्रसिद्ध कथाकार  दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती  का राजधानी में पहली बार  कथा कर रहे हैं।

ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में अपने पितरों के कल्याण तथा स्वजनों की स्मृति में 21 यजमान सामुहिक रूप से परिवार सहित शामिल हैं।

विप्र भवन में सुबह प्रमुख आचार्य पंडित रवि शास्त्री, पंडित खिलेश्वर के द्वारा वेदीपूजा, कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। अपरान्ह दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद  ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रीगणेश किया।

ब्राह्मण समाज एवं सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा निर्माण सेवा समिति रायपुर शाखा ने श्रद्धालु भक्तों से श्रीमद्भागवत कथा में सपरिवार ईष्ट मित्रों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया है।


अन्य पोस्ट