रायपुर

नीट यूजी रिजल्ट को लेकर का विरोध प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
09-Jun-2024 7:31 PM
नीट यूजी रिजल्ट को लेकर का विरोध प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। नीट रिजल्ट को लेकर एनएसयूआई ने अंबेडकर मूर्ति के सामने प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने माँग की है कि रिजल्ट रद्द कर और सीबीआई से जाँच कराई जाए।

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि हृश्वश्वञ्ज परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था एक प्राइवेट संस्था है। सरकार ने प्राइवेट एजेंसियों के हाथों में छात्रों का भविष्य दे दिया है। नीट परीक्षा में एक साथ इतनी संख्या में एक जैसे नंबर मिलाना संदेह पैदा करता है। यह लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है जो घंटों बैठकर विषम परिस्थितियों में पढ़ाई करते हैं। इसलिए सरकार को इसमें दखल देते हुए इस परीक्षा परिणाम को रद्द किया जाना चाहिए। सीबीआई से जाँच कर जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शन में  संगठन महामंत्री हेमंत पाल, जि़ला अध्यक्ष शहर शान्तनु झा, जि़ला अध्यक्ष ग्रामीण प्रशांत गोस्वामी, मीडिया चेयरमैन संकल्प मिश्रा, प्रदेश महासचिव निखिल वंजारी, विशाल कुकरेजा, कुणाल दूबे, वैभव मूँजेवार, सूरज साहू, रजत ठाकुर, अंकित शर्मा, अनुज शुक्ला, भक्तेश्वर वैष्णव, तारिक ख़ान, पुनेश्वर लहरे, अमन गोस्वामी, अथर्व श्रीवास्तव, संस्कार पांडेय, दिव्यांश श्रीवास्तव, विनय तिवारी, क्रिश सहारे अन्य छात्र उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट