रायपुर
आरक्षण को लेकर भाजपा की नीयत में खोट उजागर -दीपक बैज
09-Jun-2024 7:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार वंचित वर्ग को उनका आरक्षण नहीं देना चाहती है। इसीलिये आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर करवाने के बजाय सरकार ने नई कमेटी बना दिया है। यही नहीं सरकार ने कमेटी का कार्यकाल भी दो वर्ष का रखा है अर्थात कमेटी गठन कर आरक्षण को भाजपा सरकार ने दो वर्ष तक टाल दिया है।
सरकार को कमेटी बनाने की जरूरत क्या है। सभी वर्गो के लिये आरक्षण संशोधन विधेयक राज्य की विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित करवा कर राज्यपाल के पास भेजा है, जो अब तक लंबित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे