रायपुर
बाल बाल बचे महिला बच्चा
09-Jun-2024 7:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जून। रायपुर रेलवे स्टेशन में एक महिला और उसका बच्चा बाल बाल बच गए। हावड़ा मुंबई ट्रेन में महिला अपने 6 माह के बच्चे के साथ चढऩे की कोशिश कर रही थी तभी महिला का पैर फिसल गया और बच्चे के साथ ट्रेन के नीचे आ गई। वहां मौजूद आर पी एफ जवानों ने तत्परता से ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका। और दोनों को सही सलामत बाहर निकाला। इस हादसे में महिला और बच्चे सुरक्षित है, दोनों को मामूली चोंटे आई है। दोनों को अस्पताल भेजा गया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे