रायपुर
गौ तस्कर हत्या निंदनीय
08-Jun-2024 7:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जून। आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल बालाजी हॉस्पिटल जाकर गौ तस्करी मामले में घायल परिवार से विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में विजय कुमार झा, अजीम खान, वीरेंद्र पवार, लक्ष्मण सेन, एजाज कुरैशी, विकास दास मानिकपुरी आदि शामिल थे। आम आदमी पार्टी ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए तथा बालाजी हॉस्पिटल में गंभीर तीसरे व्यक्ति के परिजनों को एक लाख समुचित इलाज के लिए मुआवजा दिए जाने की मांग की है। पार्टी ने इस हमले की निंदा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे