रायपुर

बघेल की टिप्पणी पर साय बोले-उसी में खुश रहें
08-Jun-2024 7:04 PM
बघेल की टिप्पणी पर साय बोले-उसी में खुश रहें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। एनडीए सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर पूर्व सीएम भुपेश बघेल की टिप्पणी पर सीएम विष्णु देव साय और भाजपा प्रवक्ताओं ने तीखा हमला किया है। सीएम साय ने कहा कि वे इसी ख्याली मुगालते में रहे, उसी में खुश रहे क्योंकि उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। साय ने कहा कि एनडीए कि सरकार 5 वर्ष तक चले की। पहले भी दो बार चल चुकी है । इस बार भी पूरे समय तक चलेगी।

कल बघेल ने कहा है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाजामे का नाड़ा काट दिया है।

पार्टी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि बघेल का बयान स्तरहीन है।पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया से भाग रहे है,खुद की हार और कांग्रेस की शर्मनाक हार की जिम्मेदारी क्यों नहीं लेते। प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि खुद भूपेश बघेल राजनांदगांव में चुनाव हार गए, उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई, राहुल गांधी,  जिनके लिए भूपेश बघेल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2014, 2019 और 2024 में 3 लोकसभा चुनाव लड़े हैं और तीनों चुनाव की सीटों को मिलाकर भी कांग्रेस ने कुल 195 सीट मात्र जीती है जबकि भाजपा ने केवल 2024 के लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीती है और इसकी तुलना में कांग्रेस की सीटें काफी कम है तो फिर बघेल की भाषा में किसने, किसका नाडा काटा है? श्री चिमनानी ने सवाल दागा कि आखिर बघेल मीडिया का सामना क्यों नहीं कर रहे और क्यों नहीं बता रहे कि वह खुद क्यों हारे और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शर्मनाक हार क्यों हुई?


अन्य पोस्ट