रायपुर
रायपुर, 8 जून। छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और संचालक दिव्या मिश्रा से मुलाकात की। संघ प्राचार्य पद पर पदोन्नति की की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। परदेसी ने कहा कि शासन की भी मंशा है कि पदोन्नति की कार्यवाही जल्दी पूरी करने काम चल रहा है। संघ ने उन्हें बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री ने विधान सभा में छह माह के अंदर पदोन्नति की घोषणा को हवाले देते हुए समय सीमा में पदोन्नति की मांग संघ के प्रतिनिधिमंडल ने किया।सचिव ने कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है, यदि वरिष्ठता सूची नहीं सुधरी तो जो संघ की तरफ से जो आपत्ति दर्ज की गई है। उनकी पावती लेकर मुझसे मिले उन पर जरूर सुधार होगा।सचिव ने यह भी कहा कि पदोन्नति, भर्ती पदोन्नति नियम 2019 के अनुसार कोर्ट के निर्देश के अनुरूप किया जाएगा। इसके बाद संघ ने व्याख्याता ई संवर्ग और टी संवर्ग की वरिष्ठता सूची के त्रुटियों के निराकरण करने संचालक दिव्या मिश्रा से मिलकर व्याप्त त्रुटियों और और प्रत्येक जिलों से वरिष्ठता सूचियों में छूटे नाम जोडऩे की मांग की। इस त्रुटियों को सुधारने अधिकारियों को तत्काल बुलाकर निर्देश दिए है, और उन्होंने स्पष्ट किया की ग्रेडेशन लिस्ट सुधारने के बाद ही पदोन्नति की जा सकेगी।
डीपीआई मे सहायक संचालक प्रवीण श्रीवास्तव से पदोन्नति के संबंध में ग्रेडशन में बिंदुवार त्रुटियों से अवगत कराते हुए स्थापना कक्ष के लिपिकों को उन्होंने निर्देशित किया।इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री राजीव वर्मा, प्रांतीय सचिव सुरेश अवस्थी, के के शर्मा, रविशंकर सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।