रायपुर
चिंताहरण हनुमान मंदिर में सामूहिक चालीसा पाठ 11 को
08-Jun-2024 7:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जून। भक्त सेवा मंडल के द्वारा चौबे कालोनी स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में 11 जून को सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ और भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुबह 8.30 बजे से हवन, पूजन, ज्योत व सवामनि भोग लगाया जाएगा। शाम 5 बजे सुंदरकाण्ड व भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें भजन गायक जे.पी. शर्मा व लता वर्मन द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके उपरांत हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प से अभिषेक किया जाएगा। रात्रि 8 बजे सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ व आरती के बाद प्रसाद वितरण भंडारा का आयोजन किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे