रायपुर

धूमावती सिध्दपीठ में ज्योति कलश
08-Jun-2024 6:59 PM
धूमावती सिध्दपीठ में ज्योति कलश

रायपुर, 8 जून। माँ धूमावती सिध्द्धपीठ पुरानी बस्ती में हर वर्ष की तरह 14 जून को अखण्ड ज्योति कलश स्थापना किया जाएगा। इस अवसर पर भक्त सुुख समृद्धि मनोकामना कर ज्याति कलश स्थापना कर सकते हैं। मंदिर के पुजारी नीरज सैनी ने जानकारी दी कि माँ धूमावती सिध्दपीठ में एक वर्षीय अखण्ड ज्योति कलश 14 जून को स्थापित किया जाना है। माँ की जयंती के शुभ अवसर पर जो भी धर्मप्रेमी इस आध्यात्मिक कार्य का हिस्सा बनना चाहते है।

मनवांछित फल प्राप्ति, मनोकामना पूर्ति एवं आत्म कल्याण निमित्त सौभाग्य प्राप्ति के लिए अखण्ड ज्योति कलश स्थापित कर सकते है। एक वर्षीय अखण्ड ज्योति कलश स्थापना सेवा राशि 25,000/ रूपयें प्रतिवर्ष है।  भक्त शीतला माता मंदिर प्रागंण, पुरानी बस्ती में आकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।


अन्य पोस्ट