रायपुर

वीआईपी क्लब और महावीर नगर लूट में नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
08-Jun-2024 4:11 PM
वीआईपी क्लब और महावीर नगर लूट में नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। खम्हारडीह इलाके में हुई लूट के तीन आरोपी  गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनसे नगदी रकम, दो  मोबाईल, एक  टू व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल कुल  कीमत  2.40 लाख रूपए जप्त किए गए ।

बुधवार रात करीबन 10:00 बजे  सोहन चेलक मोवा से पिज्जा की डिलीवरी करने डोमिनोस कंपनी की टू व्हीलर इलेक्ट्रीक क्रमांक- ष्टत्र/04 पी 07694 से राजीव लोचन अपार्टमेंट कचना जा रहा था। सोहन करीबन 10:30 बजे गणेश नगर वी.आई.पी. क्लब कार गैरेज के पास पहुंचा था। तभी रोड पर काले रंग का शर्ट पहने तीन अग्यात लडक़े उम्र करीबन 20-30 वर्ष ने उसे  रुकवाया और  एक नग मोबाईल सेमसंग कंपनी का गैलेक्सी ए-20, आई-फोन 11 एप्पल कंपनी एवं टू व्हीलर गाडी इलेक्ट्रीक क्रमांक- सीजी 04 पी 07694 को जबरदस्ती झीनकर भाग गये। इस  रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेहियों (1) मनीष साहू (2) अंकित विभार (3) संदीप ध्रुव को हिरासत में लिया।  पूछताछ में  तीनों ने लूट स्वीकार किया ।और उनकी निशानदेही पर प्रकरण में लूटे गए सामान जप्त किए गए  ।

इस तरह से विजेता काम्प्लेक्स न्यू राजेन्द्र नगर में गुरूवार को एक्टिवा सवारों से फोन,नगदी के लुटेरे गिरफ्तार कर लिए गए हैं। कृष्णा अपार्टमेंट रायपुरा निवासी  सुजल रूपरेला 18 वर्ष अपने एक्टिवा वाहन से अपने साथी दिव्यांश  के साथ विजेता काम्प्लेक्स के पास गया था। वहां  अजय जाल  21 वर्ष एवं एक नाबालिग निवासी शहीद राजीव पाण्डेय नगर ने   चालू दिखाकर गले में पहने चाँदी के चेन, मोबाईल और  नगद रकम को लूट कर भाग गए। सूजल की रिपोर्ट पर  राजेन्द्र नगर  पुलिस  धारा 294 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू की। शुक्रवार रात अजय जाल व नाबालिग पकड़ लिया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।


अन्य पोस्ट