रायपुर
सिलेबस तय करने 10-11 को बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जून। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रदेश के समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में इसी शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए सभी शासकीय विवि और कॉलेजों को निर्देशित किया गया है । और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अवगत कराने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय / महाविद्यालय में गठित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन प्रकोष्ठ की होगी। इनके सिलेबस की मंजूरी के लिए 10 और 11 जून को केन्द्रीय अध्ययन मंडल (रविवि) की बैठकें तय की गईं।
निर्देशों के अनुसार समस्त स्वशासी महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया संबंधित विश्वविद्यालय के पोर्टल से ही की जायेगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिये बी.ए. बी.एस.सी. बी.एस.सी (गृह विज्ञान), बी. कॉम, बीसीए एवं बीबीए के पाठ्यक्रमों (प्रोग्राम) के लिये ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होगी। नीति के अन्तर्गत स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर में एबिलिटी एन्हासमेंट कोर्स (्रश्वष्ट) का संचालन किया जाना है। विश्वविद्यालयों / महाविद्यालयों में विगत सत्र से संचालित हो रहे समस्त संकायों के अन्तर्गत प्रचलित विषय (डिसीप्लीन) पूर्ववत् संचालित होंगे किन्तु विषय संयोजन (डिसीप्लीन काम्बीनेशन) के लिए संकायवार सूची विभाग द्वारा शीघ्र प्रेषित की जायेगी।
. वर्तमान में विश्वविद्यालय / महाविद्यालयों में संचालित संकायो के अन्तर्गत उपलब्ध विषय शिक्षक / संसाधन के अनुरूप किसी संकाय के विद्यार्थी द्वारा अन्य संकाय के विषय (डिसीप्लीन) का चयन च्च्जेनेरिक इलेक्टिव के रूप में किया जाना है, जिसका संकायवार पूल शीघ्र भेजा जायेगा।
विभाग वेल्यू एडेड कोर्स (ङ्क्रष्ट) एवं स्किल डेवलपमेंट कोर्स (स्श्वष्ट) की सूची/पूल विश्वविद्यालयों को शीघ्र भेजेगा ।जिसे विश्वविद्यालयों द्वारा संबद्ध महाविद्यालयों को उपलब्ध कराया जायेगा। महाविद्यालय में उपलब्ध शिक्षक / संसाधन के अनुरूप ङ्क्रष्ट एवं स्श्वष्ट चिन्हित कर विद्यार्थियों के इच्छानुरूप चयन के लिए महाविद्यालय स्तर पर सूचना जारी किया जायेगा।।समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के वेबसाइट के प्रवेश खण्ड में हृश्वक्क ञ्ज्रक्च बनाकर इसके अन्तर्गत चार खण्ड बनाये जाये जो अध्यादेश, निर्देश/सूचना, विडीयो/पीपीटी एवं स्न्रक्त हेतु निर्धारित किये जाये। करिकुलम क्रेडिट फ्रेमवर्क से संबंधित प्रस्तुतीकरण की पीडीएफ प्रति इस पत्र के साथ प्रेषित की जा रही है, जिसे सुलभ संदर्भ हेतु हृश्वक्क ञ्ज्रक्च की पीपीटी खण्ड में अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अपने विश्वविद्यालय के वेबसाइड में निम्नलिखित वाक्य को रनिंग मैटर के रूप में प्रसारित करें शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रवेश लेंगे।