रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जून। गुरूवार को शहर दो इलाकों में लूट की घटनाओं में दो आई फोन के साथ 12 हजार से अधिक रूपए लूट लिए गए । पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
पहली घटना पूर्वान्ह 10.30-11 बजे के बीच न्यू राजेन्द्र नगर में हुई। कृष्णा अपार्टमेंट पुरानी बस्ती निवासी सूजल रूपरेला (18) अपने दोस्त दिव्यांश के साथ जा रहा था। विजेता काम्प्लेक्स न्यू राजेन्द्र नगर के पास अजय जाल, भरत साहू,राज परिहार ने रास्ता रोका। ये तीनों राजीव पांडे नगर निवासी हैं। गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की। तीनों में से किसी एक ने चाकू से दिव्यांश चांदी की चेन, सूजल के जेब से आईफोन, 11190 रूपए कुल 80 हजार लूटकर भाग गए। सूजल ने रात न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 394 का अपराध दर्ज कराया।
दूसरी लूट खम्हारडीह इलाके में हुई। धनसुली निवासी सोहन चेलक (23) फूड चेन कंपनी का डिलीवरी ब्वाय है। वह कल रात 9.30 बजे पिज्जा डिलीवर करने गणेश नगर, वीआईपी क्लब के रास्ते जा रहा था। तभी बीच रास्ते अंधेरे में तीन अग्यात लडक़ों ने उसे रोका। सोहन अपनी ई मोपेड में सवार था। तीनों ने सोहन को जान से मारने की धमकी दे उसकी ई मोपेड, जेब में रखा आईफोन,और 1700 रूपए लूटकर भाग गए। सोहन तत्काल पैदल खम्हारडीह थाने पहुंच धारा 394,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस दोनों मामलों में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
चोरी-आश्रम के पास वंदना आटो शो रूम के पास खड़े ई रिक्शा चोर ले भागे। संतोषी नगर निवास बबलू जगत (35) सवारी लेकर वहां गया था । सडक़ किनारे खड़ी कर वह किसी काम से पास ही गया था । लौटकर आया तो रिक्शा गायब था । बबलू ने कल रात आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। ईरिक्शा की कीमत 1.25 लाख रूपए है।