रायपुर
200 रूपए की उधारी के लिए जान ली, गिरफ्तार
07-Jun-2024 8:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जून। उधारी के 200 को लेकर हाथ मुक्का एवं लकडी के पटिया से हमला कर देनदार भजन यादव की जान लेने वाले तुषार साहू गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय नगर केसरी किराना स्टोर के पास में रविवार की रात 11:45 बजे तुषार वहां पहुंचा और भजन से उधारी वापस मांगा।
भजन के नहीं देने पर उसने पहले हाथ मुक्का से मारपीट की और फिर लकड़ी के पटिए से हमला कर फरार हो गया। घायल भजन को परिजनों ने पहले मेकाहारा फिर डीकेएस ले जाकर भर्ती किया। इस पर टिकरापारा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर तुषार सी तलाश शुरू की। चार दिन बाद उसे आज पकड़ कड़ाई से पूछताछ में उसने हमला करना स्वीकार किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे