रायपुर

बिजली बिल के बढ़े दर तत्काल वापस हो-तेज
07-Jun-2024 7:37 PM
बिजली बिल के बढ़े दर तत्काल वापस हो-तेज

धूप में भी शहर में खम्बो में लाइट जल रहे

रायपुर, 7 जून। छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा चुनाव संपन्न होने तथा चुनाव के परिणाम आने के पूर्व 1 जून को एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत सभी न्यूज़ चैनलों में दिखाया गया। उसी दिन प्रति यूनिट 20 पैसे बिजली बिल में वृद्धि किया गया है। छत्तीसगढ़ की जनता महंगाई से परेशान है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में नौतपा के तेज धूप में दिनदहाड़े स्ट्रीट लाइट के खभों की बिजलियां जल रही है। छत्तीसगढ़ में पर्याप्त बिजली का उत्पादन एवं भंडारण होने के बाद भी 20 पैसा प्रति यूनिट बढ़ाकर छत्तीसगढ़ की जनता को आर्थिक बोझ डाला गया है। इसी प्रकार चुनाव परिणाम के पूर्व बिजली दरों में वृद्धि के साथ, टोल टैक्स, अमूल दूध, शराब, की दरों में वृद्धि की गई है। एक तरफ पुलिस प्रशासन निजात के बोर्ड लगाकर नशा मुक्ति का प्रशंसनीय प्रयास कर रही है, तो दूसरी ओर सर्व सुविधा युक्त चकना सेंटर बनाकर उसकी नीलामी की गई है। यह दोनों विरोधाभासी है। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ की जनता अब यह गाना गाने के लिए मजबूर है कि बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई। प्रदेश में विद्युत मंडल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एक तरफ बिजली बिल की दरों को बढ़ाकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे, तो दूसरी ओर विद्युत मंडल में कार्यरत संविदा, ठेका प्रथा, कर्मचारियों के दिवंगत परिवार को अनुकंपा नियुक्ति, मुआवजा, व संविलियन आज तक नहीं किया गया। जबकि इन गरीबों के 24 घंटा परिश्रम से ही विद्युत मंडल को आर्थिक लाभ होता है। श्री झा ने पर्याप्त सुदृढ़ आर्थिक स्थिति होने का लाभ इन संविदा नियुक्त ठेका प्रथा बिजली कर्मचारियों को मिलना चाहिए ।

तथा उनके परिवार में बुझे हुए दिए को वैसे ही प्रज्वलित किया जाना चाहिए जैसे कीचड़ में कमल को खिलाया गया है।


अन्य पोस्ट