रायपुर

इंदिरा स्मृति वन में बढेंग़ी सुविधाएं
07-Jun-2024 7:36 PM
इंदिरा स्मृति वन में बढेंग़ी सुविधाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जून। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू , कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा के साथ तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव कटोरा तालाब चैपाटी, इंदिरा स्मृति वन दलदल सिवनी की व्यवस्था का निरीक्षण किया ।

राजू ने अधिकारियों को तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव की सफाई व्यवस्था को राजधानी शहर के अनुरूप सुधारकर दुरूस्त करने के निर्देश दिये । उन्होने कटोरा तालाब चैपाटी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कटोरा तालाब में सुव्यवस्थित रूप से जल भराव मॉनिटरिंग करने कहा। उन्होने इंदिरा स्मृति वन दलदल सिवनी को  हरा भरा बनाकर एवं उसे अच्छी तरह संधारित कर पाथवे सुधार एवं मरम्मत करवाने के निर्देष निर्देश दिए।

सूडा के शशांक पाण्डेय,  अपर संचालक  पुलक भट्टाचार्य सहित िगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट