रायपुर

गुड सेमेरिटंस सम्मानित
07-Jun-2024 7:29 PM
 गुड सेमेरिटंस सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जून। सडक़ दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस (नेक इंसानों) को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान एएसपी ट्रैफिक  ओम प्रकाश शर्मा, डीएसपी  गुरजीत सिंह एवं  सुशांतो बनर्जी उपस्थित रहे।

इस बार के  गुड सेमेरिटंस निम्न  है:-राजा यदु ने  मुजगहन  24 मई  को रात्रि 12 बजे डुंडा पेट्रोल पम्प में पास सडक़ दुर्घटना में घायल पड़े व्यक्ति को तत्काल व्ही.वाय अस्पताल पहुंचाया।

कामता प्रसाद यादव डोंगीतराई मे  30 मई को रात्रि 9:30 बजे गोबरा नवापारा बस स्टैण्ड के पास सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 के माध्यम से एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी गोबरा नवापारा पहुंचाया।

संदीप साहू  रावणभांठा, राम नगर मंदिर हसौद ने  रिंग रोड-3 के पास सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी मंदिर हसौद पहुंचाया।

सोनू अग्रवाल  गुढिय़ारी ने  31 मई को रात्रि लगभग 2 बजे एक्सप्रेस-वे शंकर नगर ब्रिज के पास सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति देखकर पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस को कॉल किया किन्तु देर होते देख अपने स्वयं के वाहन में लिटाकर मेकाहारा ला  जान बचाया।

रसल सिंह गुढिय़ारी ने  31 मई को रात्रि लगभग 02:00 बजे एक्सप्रेस-वे शंकर नगर ब्रिज के पास सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति देखकर पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस को कॉल किया किन्तु देर होते देख स्वयं के वाहन से मेकाहारा लाकर इलाज उपलब्ध कराया।


अन्य पोस्ट