रायपुर

राज्य शिक्षा स्थायी समिति का गठन
07-Jun-2024 3:59 PM
राज्य शिक्षा स्थायी समिति का गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जून। शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य शिक्षा स्थायी समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति आलोक चक्रवाल होंगे। वहीं एसईआरटी डायरेक्टर इसके पदेन सचिव होंगे। इस समिति का गठन प्राथमिक और मिडिल स्कूल के साथ ही माध्यमिक शिक्षा (पाठ्य पुस्तकों संबंधी व्यवस्था) नियमों के तहत किया गया है। इस समिति का गठन तीन साल के लिए किया गया है। इस समिति में संचालक लोक शिक्षण, मिशन संचालक समग्र शिक्षा, सहायक प्राध्यापक डॉ. वासूदेव साहसी, डॉ. सुभाष चंद्राकर, मनीष देवांगन, नरेन्द्र सिंह राजपूत, मनोज सिंह, दिलीप केशरवानी सदस्य होंगे।

10 को होगी शिक्षा विभाग की बैठक

रायपुर, 7 जून। संचालक लोक शिक्षण ने सभी जेडी,डीईओ और बीईओ  के साथ 10 जून को बड़ी बैठक बुलाई है। ये बैठक 17 ऐजेंडों पर होगी। बैठक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए होगी। इस बैठक में शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी पाठ्यपुस्तक, ड्रेस, सायकल, वितरण, पीएमश्री योजना, एससीईआरटी प्रशिक्षण, आरटीई के तहत 5 वर्षों में ड्राप ऑउट, जिलों विकासखंडों में डीआरजी, बीआरजी गठन साथ ही भवन निर्माण की स्थिति समीक्षा की जाएगी।


अन्य पोस्ट