रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जून। शहर और उसके आसपास के इलाके में शराब दुकान के आसपास ठेला लगाकर लोगों को शराब परोसने और आम जगहों पर शराबखोरी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने कल शाम आधादर्जन लोगों को पकड़ा है। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
खम्हारडीह थाना क्षेत्र मेें शराब दुकान के पास सडक़ किनारे लोगों को शराब पीने चखना ठेला लगाकर लोगों को जगह उप्लब्ध कराने वाले सीबू यादव को पुलिस ने पकड़ा है। ठेला और चखना सामान जब्त कर धारा 36 सी आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।
आम जगहों पर शराबखोरी करने वाले लोगों पर कार्रवाई कर पुलिस ने आधादर्जन से अधिक को पकड़ा है। तेलीबांधा पुलिस ने आम जगह पर शराब पीते आरोपी राहुल नायक, मुकेश साहू, आसूदेव, आरोपी साहिद खान, खमतराई इलाके से शंकर लाल गुप्ता,आरोपी रमेश सोनी, कोतवाली से सुधीर बाग और मौदहापारा आरोपी आशिष कुमार सारथी निवासी स्वीपर मोहल्ला कब्जे से 40 पाव अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम 600 रू कुल 5800 रू जप्त कर गिरफ्तार किया है।