रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जून। पुलिस ने गुरूवार रात-शाम रंजिश, दुकानदार के साथ हाथापाई और बच्चों के साथ गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट का अपराध दर्ज किया है।
डीडी नगर इलाके में कल रात पुरानी रंजिश की बात पर मारपीट हो गई। बजरंग मानिकपुरी ने मनीष यादव पर जानलेवा हमला कर दिया।
मनीष कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि कल शाम को रायपुरा स्थित जोरापारा तालाब के पास गया हुआ था। जहां बजरंग मानिकपुरी ने पुराने विवाद का बदला लेने की नियत से जानबूझ कर गाली गलौज कर रहा था। जिसका विरोध करने पर बजरंग मानिकपुरी ने जान से मारने की धमकी देकर किसी चीज से हमला कर दिया। पुलिस ने बजरंग के खिलाफ धारा 294,323,506 अपराध दर्ज कार्रवाई की है।
पुरानी बस्ती में कल शाम रिमोर्ट ठीक से नहीं बनाने की बात को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक जतीन मंधानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिजली आफिस के पास लाखे नगर इलेक्ट्रानिक की दुकान है। जहां पर आरोपी मानिक ताम्रकर आकर आकर रिमोट ठीक से न बनाने की बात को लेकर भडक़ गया। इस दौरान जतीन और मानिक के बीच हाथापाई हो गई। इस बीच मानिक ने जतीन के साथ गाली गलौज कर दुकान के सामने रखा टीवी में तोडफ़ोड़ की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में
लिया गया। इस दुकानदार को लेकर ऐसी शिकायतें आम है।
सिविल लाइन इलाके में बच्चे को गाली गलौज करने से मना करने पर दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया।
कटोरातालाब निवासी भूवन बेसरा ने सिविल लाइल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल शाम को उसका लडक़ा कुंद्रा पारा शांति नगर गया था। जहां पर बस्ती निवासी आरोपी राजा विभार लडके के साथ गाली गलौज कर रहा था। भूवन बेसरा के बच्चे साथ गाली गलौज करने से मना करने पर राज विभार ने उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। पुलिस ने भूवन की शिकायत पर राज विभार के खिलाफ धारा 294,323,506 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।