रायपुर

लोकसभा भी जीते सरकार अब तो डीए, डीआर एरियस के साथ दें-नामदेव
07-Jun-2024 3:57 PM
लोकसभा भी जीते सरकार अब तो डीए, डीआर एरियस के साथ दें-नामदेव

रायपुर, 7 जून। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री तथा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवम् वरिष्ठ कर्मचारी नेता वीरेन्द्र नामदेव ने  छत्तीसगढ़ के लोकसभा सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के भारी बहुमत से 10 सीटों पर जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस चुनाव में प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी और बुजुर्ग पेंशनरों की भूमिका महत्वपूर्ण निरूपित किया है, जो मत पेटी से निकले डाकमत की संख्या ने सिद्ध किया है। इसलिए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को दिल्ली में तीसरी बार मोदी सरकार बनने की प्रसन्नता में जनवरी 24 से बकाया 4त्न डीए डीआर के आदेश एरियर सहित कर छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में भारी जीत पर खुशी जाहिर करने की मांग की है।

  जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, अन्य पदाधिकारी क्रमश: जयप्रकाश मिश्रा, द्रोपदी यादव, आर एन ताटी, अनिल गोल्हानी,पूरन सिंह पटेल, अनिल पाठक,अनूप श्रीवास्तव,आर गोपाल यादव, तीरथ यादव, आदि ने आगे बताया गया है कि प्रदेश में एक पेंशनर दस परिवार के नारे देकर विधानसभा चुनाव में पेंशनरों ने ईमानदारी से प्रदेश में अपने परिचित दस परिवार से सम्पर्क कर उन्हे पेंशनरों के हित में कांग्रेस के खिलाफ मतदान के लिए प्रेरित किया और मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित करने और कर्मचारियों तथा पेंशनरों का डीए-डीआर एरियर का मामला भूपेश सरकार को ले डूबा।

 विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी पेंशनरों के साथ साथ कर्मचारियों ने भी कर्मचारी हितैषी मामलों पर कर्मचारी हित में निर्णय लेने की भरोसा में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों का समर्थन किया था।


अन्य पोस्ट