रायपुर

तीन वर्ष के अतिरिक्त सेवा काल का लाभ लेने उशिवि लौटने लगे प्रोफेसर
07-Jun-2024 3:54 PM
तीन वर्ष के अतिरिक्त सेवा काल का लाभ लेने उशिवि लौटने लगे प्रोफेसर

गोयल, मेहता,वत्सला रायपुर में ही पदस्थ किए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जून। 62वर्ष तक प्रशासकीय पदों पर मंत्रालय, संचालनालय में रहकर सरकारी सुख सुविधाएं भोग ने उनके बाद अतिरिक्त तीन वर्ष का सेवा लाभ लेने के बाद  प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और प्राचार्य मूल उच्च शिक्षा विभाग लौटने लगे हैं।

राज्य में सामान्य प्रशासन में सेवानिवृत्त आयु 62 वर्ष की है। और उच्च शिक्षा विभाग में  65 वर्ष । कुछ प्रबुध्द प्राध्यापक 55-56 वर्ष में सरकारी सुख सुविधाओं का लाभ लेने और हर वर्ष दो वर्ष में तबादले से बचने जोड़ तोड़ कर मंत्रालय, संचालनालय और अन्य  प्रशासनिक दफ्तरों में पोस्टिंग हासिल कर लेते। 60-61 की आयु प्राप्त करने तक 8-10 वर्ष तक वहां काम करने के बाद 62 वर्ष में लौटने लगते हैं। ताकि तीन वर्ष अतिरिक्त सेवा विधि का भी लाभ लिया जा सके। वे प्रशासनिक पदों पर कार्य के दौरान एक पीरिएड (कालखंड) की क्लास लेना भी दर्शाते हैं। ताकि वापसी में दिक्कत न हो। लेकिन ऐसा करते नहीं हैं।

ऐसे ही तीन शिक्षाधिकारी  मूल विभाग लौट आए हैं।उच्च शिक्षा विभाग ने प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे एक प्राचार्य और सहायक प्राध्यापकों की पोस्टिंग की है। तीनों ही राजधानी में ही पोस्टिंग कराने में सफल रहे?। करीब नौ दस वर्ष तक माशिमं में उप सचिव, सचिव रहे प्रो.वी.के.गोयल को देवेंद्र नगर कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य पदस्थ किया गया है। गोयल, पहले 2002-05 तक उप सचिव विद्योचित और फिर 2018 से 24 तक सचिव रहे।

इसी तरह से डॉ.पंकज मेहता, संचालनालय से नवीन महाविद्यालय अटल नगर में प्राचार्य,और राज्य नीति आयोग में रहीं सहायक प्राध्यापक वत्सला मिश्रा नवीन महाविद्यालय अमलीडीह  में पदस्थ की गई हैं। अब इनके स्थान पर प्रतिनियुक्ति के लिए अन्य सहायक प्राध्यापक जुट गए हैं। वैसे आने वाले दिनों में प्रतिनियुक्ति वाले  कुछ सहायक प्राध्यापकों के कॉलेज लौटने के संकेत हैं। इनमें संचालनालय में पदस्थ सुलोचना हबलानी, बीपी कश्यप,राज्य नीति आयोग में जे एस विरदी, मंत्रालय में राजलक्ष्मी सेलेट प्रमुख हैं। ये सभी राज्य बनने के बाद से प्रतिनियुक्ति पर ही चल रहे हैं। कश्यप तो भाजपा शासन काल में हुए  पीएससी भर्ती घोटाले में आरोपित रहे हैं और उनकी तीन वेतन वृद्धि रोकी गई थी।


अन्य पोस्ट