रायपुर

मालवाहकों में बारात, सवारी बैठाने वाले 12 ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द
07-Jun-2024 3:53 PM
मालवाहकों में बारात, सवारी बैठाने वाले 12 ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जून। यातायात पुलिस ने मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वाले ड्राइवरों के विरूद्ध विशेष अभियान चला कार्यवाही कर  रही है।

 एएसपी ओपी शर्मा, डीएसपी गुरजीत सिंह, सुशांतो बनर्जी के नेतृत्व में  अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा शहर के भीतर एवं बाहर एक सप्ताह चले  विशेष अभियान चलाया। इस दौरान  12 ड्राइवरों के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम की धारा 66/192 के तहत  चालान ,लायसेंस निलंबन की कार्यवाही अलग से की गई है।

बता दे कि ग्रामीण क्षेत्रों में वैवाहिक  अथवा किसी भी सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीण मालवाहकों में  बड़ी  संख्या में लोगों को बैठाकर ले जाते हैं।  इस दौरान ड्राइवर की थोड़ी सी लापरवाही अथवा नशे की हालत में  सवारियों की जान जोखिम में पड़ जाता है। ऐसा  घटनाओं की पुनर्रावृत्ति रोकने  एसएसपी संतोष  सिंह विशेष अभियान चलाने  निर्देशित किया गया है।


अन्य पोस्ट