रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जून। राज्य शासन ने लोक सेवा अधिनियम 1994 के तहत अजा जजा, ओबीसी आरक्षण के क्रियान्वयन के लिए स्थाई समिति का गठन किया है। मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में पांच विधायक सदस्य होंगे। समिति अधिनियम के तहत बनाए गए नियम ,उपबंधों को लागू करने में आ रही कठिनाई दूर करने सुझाव देगी। समिति का कार्यकाल दो वर्ष होगा।
समिति ने गोमती साय, गुरू खुशवंत, नीलकंठ टेकाम, गजेन्द्र यादव, संगीता सिन्हा सदस्य होंगी। सचिव जीएडी और अजा, जजा संयुक्त सचिव होंगे। यह समिति उक्त अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों के अलावा सरकार के द्वारा समय-समय पर सौंपे गए कार्य भी करेगी। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू एवं प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी को राज्य स्तरीय पशु चिकित्सालय रायपुर के रोगी पशु कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किया है।
यह समिति पशुधन के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करती है। जिसका उद्देश्य पशुधन को उसका सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने का हक प्रदान करना है।