रायपुर
बघेल बोले-हार की जिम्मेदारी लेने कोई तैयार नहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जून। 10-1 के नतीजों के बाद कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है । इसकी शुरूआत पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कर दी है। उन्होंने अपने ही नेताओं को घेरा। साहू ने कहा कि चुनाव पूर्व बड़े नेताओं के लडऩे पर सहमति बनी थी। लेकिन कोई अपने क्षेत्र के बाहर जाकर लड़े इसकी सहमति नहीं दी गई थी। नेता बाहर गए और बाहरी होने का मुद्दा बना । इसी वजह से नुकसान हुआ। साहू ने कहा कि ऐसा क्यों किया गया यह समीक्षा का विषय है। बहुत जल्द पीसीसी समीक्षा करें ऐसी अपेक्षा है। नेतृत्व देखें कि भारी हार क्यों हुई।
जैसा सब जानते हैं कि दुर्ग जिले के तीन नेता स्वयं भूपेश बघेल राजनांदगांव (44हजार) से, ताम्रध्वज साहू महासमुंद (1.45लाख) और देवेंद्र यादव बिलासपुर (1.64 लाख ) से लड़े और हारे। हालांकि भाजपा में भी सरोज पांडे दुर्ग से कोरबा जाकर लड़ी और हारीं।
इस पर दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस में हार की जिम्मेदार लेने कोई तैयार नहीं है। उन्होने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। विजय ने कहा कि मुझे वन टाइम का सांसद कहने वाले भूपेश बघेल अब खुद ही लास्ट टाइम हो गए हैं । वहीं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि अब 5 साल तक कांग्रेसी झांझ, मंजीरा बजाएंगे।धनेंद्र ने अपनों को घेरा जल्द हो समीक्षा
बघेल बोले-हार की जिम्मेदारी लेने कोई तैयार नहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जून। 10-1 के नतीजों के बाद कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है । इसकी शुरूआत पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कर दी है। उन्होंने अपने ही नेताओं को घेरा। साहू ने कहा कि चुनाव पूर्व बड़े नेताओं के लडऩे पर सहमति बनी थी। लेकिन कोई अपने क्षेत्र के बाहर जाकर लड़े इसकी सहमति नहीं दी गई थी। नेता बाहर गए और बाहरी होने का मुद्दा बना । इसी वजह से नुकसान हुआ। साहू ने कहा कि ऐसा क्यों किया गया यह समीक्षा का विषय है। बहुत जल्द पीसीसी समीक्षा करें ऐसी अपेक्षा है। नेतृत्व देखें कि भारी हार क्यों हुई।
जैसा सब जानते हैं कि दुर्ग जिले के तीन नेता स्वयं भूपेश बघेल राजनांदगांव (44हजार) से, ताम्रध्वज साहू महासमुंद (1.45लाख) और देवेंद्र यादव बिलासपुर (1.64 लाख ) से लड़े और हारे। हालांकि भाजपा में भी सरोज पांडे दुर्ग से कोरबा जाकर लड़ी और हारीं।
इस पर दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस में हार की जिम्मेदार लेने कोई तैयार नहीं है। उन्होने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। विजय ने कहा कि मुझे वन टाइम का सांसद कहने वाले भूपेश बघेल अब खुद ही लास्ट टाइम हो गए हैं । वहीं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि अब 5 साल तक कांग्रेसी झांझ, मंजीरा बजाएंगे।