रायपुर

नांदगांव के पास लेवल क्रॉसिंग कार्य, फिर ट्रेनें रद्द
06-Jun-2024 7:36 PM
नांदगांव के पास लेवल क्रॉसिंग कार्य, फिर ट्रेनें रद्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जून। नांदगांव से आगे सालेकसा-दरेकसा रेल खंड के बीच में अप एवं डाउन रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य दो अलग अलग दिनों में किया जाएगा। इसके कारण 7 जून  12 जून को पावर ब्लॉक ले रहा है । इससे  कुछ यात्री गाडिय़ों को रद्द किसा गया है। परिचालन प्रभावित हो रहा है ।

रदद होने वाली गाडियां -

 07 एवं 12 जून, को  दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द। 07 एवं 12 जून  08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द। 07 एवं 12 जूून को  08743 गोंदिया-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द । 7 एवं 12 जून, को इतवारी से छूटने वाली 08744 मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द । 7 एवं 12 जून,को  08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द। 7 एवं 12 जून को  08712 गोंदिया  मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द । 7 एवं 12 जून  को 08713 गोंदिया  मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द। 07 एवं 12 जून को न 08714  इतवारी गोंदिया  मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द । 7 एवं 12 जून, को 08715 बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द।  7 एवं 12 जून 08716 इतवारी-गोंदिया  मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द।

 रेल मंडल का संरक्षा विभाग समपार फाटक जागरूकता अभियान चला  रहा है । जिसमे 10 जून तक संरक्षा  अधिकारी कर्मचारी   सरस्वती नगर एवं आर वी एच स्टेशन,  एवं  विभिन्न समपार फाटकों जैसे खमतराई गेट, सरस्वती नगर,  कुगदा गेट, कचना, वी आई पी, जोरा गेट, सेरीखेरी गेट लोगों को पंपलेट वितरण करके , स्टीकर चिपका एवं बैनर लगाकर लोगों की काउंसलिंग की गई ।


अन्य पोस्ट