रायपुर

मोक्ष कल्याणक पर्व मना
06-Jun-2024 7:34 PM
मोक्ष कल्याणक पर्व मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जून। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रीशांति नाथ भगवान का तप  ज्ञान और मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया गया । टैगोर नगर मंदिर में अभिषेक शांति धारा पूजन के पश्चात शांति विधान का आयोजन किया गया। शांतिधारा मानमल विनीत बडज़ात्या और  राजकुमार, वीर जैन नमन जैन ने किया। नितिन पंडित ने श्री शांतिनाथ विधान किया। आज निर्वाण लाडू  घर में  बना श्रीमती शिल्पी जैन और सीमा ने अर्पित किया।


अन्य पोस्ट