रायपुर
टाटीबंध टैक्सी स्टैण्ड के पास चाकू लहराता एक गिरफ्तार
06-Jun-2024 7:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 जून। आमानाका इलाके में चाकू हाथ में लेकर वहां आने जाने वाले लोगों को धमकाने वाले जमीर हैदर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से धारदार चाकू को जब्त कर धारा 25,27 आर्मस एक्ट कर कार्रवाई की गई।
आमानाका पुलिस को राहगीरों से सूचना मिली कि टाटीबंध चौराहा टैक्सी स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति अपने पास चाकू रखा है और वहां आने जाने वाले यात्रियों को चाकू लहराकर डरा धमका रहा है। इससे वहां के लोग डरे सहमे थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे