रायपुर
रायपुर, 5 जून। राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग महासंघ के तत्वाधान में सेक्टर-21 नवा रायपुर में 6 से 9 जून को 7 वीं नेशनल रैंकिंग ओपेन चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। महासंघ के महासचिव किशोर भंडारी ने बताया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 1200 रोलर स्केटर्स (बालक बालिकाएं) स्पीड रोलर स्केटिंग की रोड और रिक रेसेस की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। 200 से अधिक प्रशिक्षको के साथ लगभग 3000 से अधिक पालकों के भाग लेने की संभावना है।
इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है तथा अंतिम तिथि 1 जून 2024 रखी गई है, यह प्रतियोगिता पूर्णला ओपन कैटेगरी में है जिसके अंतर्गत कोई भी स्कैटर पंजीकृत स्केटर निर्धारित फीस 750 रुपए ऑनलाइन जमा कर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है. इस प्रतियोगिता हेतु सभी प्रकारकी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।