रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जून। राजधानी समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ देर रात जमकर बारिश हुई। मानसून से पहले हुई इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बुधवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट देखा गया। वहीं नमी युक्त हवा चलने से दिन में पारा दो डिग्री कम रहा। तेज हवा चलने के कारण मौसम में थोड़ी ठंडक रही। आने वाले कुछ दिनों में मानसून की छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है। इससे पहले हुए बारिश से लोगों को गर्मी उमस से राहत मिली। कुछ जगहों पर आज भी बारिश होने की संभावना है।
वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक यपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।