रायपुर
सीएम साय की चुटकी-अभी एग्जिट पोल गलत, फिर र्ईवीएम पर ठीकरा
03-Jun-2024 10:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एग्जिट पोल में आए परिणाम को कांग्रेस नेताओं द्वारा भ्रामक बताए जाने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि - कांग्रेसी हार का ठीकरा कहीं न कहीं तो फोड़ेंगे ही, इसलिए आज एग्जिट पोल को गलत बता रहे हैं। 4 तारीख के बाद कांग्रेसी ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ेंगे। कल रात क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के बाद श्री साय ने कहा कि - हम लोगों ने भी प्रीमियर लीग खेला है, जिसका परिणाम 4 जून को आने वाला है। हम लोग 400 रन बनाने वाले हैं इसका पूरा विश्वास है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे