रायपुर

400 सीट की प्राप्ति के लिए काली मंदिर में अनुष्ठान
03-Jun-2024 10:30 PM
400 सीट की प्राप्ति के लिए काली मंदिर में अनुष्ठान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जून। देश के आमचुनाव में भाजपा नीत राजग के 400 पार के लक्ष्य की प्राप्ति मनोकामना के लिए सोमवार को भाजपा नेताओं ने यज्ञ हवन किया। सुबह 10 बजे प्राचीन काली मंदिर, आकाशवाणी चौक स्थित काली माता मंदिर के सामने किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर केे इस आयेजन में मंत्रोच्चार के साथ नवधान्य से हवन किया ? इसमें महामंत्री किशोर  महानंद, छगन मूंदड़ा समेत कई लोग शामिल हुए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के आने की सूचना दी गई है।


अन्य पोस्ट