रायपुर

रविवार दोपहर से आधी रात तक माना से खमतराई में मारपीट जानलेवा हमले
03-Jun-2024 3:40 PM
 रविवार दोपहर से आधी रात तक माना से खमतराई में मारपीट जानलेवा हमले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जून।  रविवार दोपहर से आधी रात तक माना से खमतराई में मारपीट जानलेवा हमले के आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हुईं।

गुढिय़ारी के खालबाड़ा इलाके में विक्कु गोस्वामी ने सूरज गरूड़ के 13 वर्ष के बेटे वीरू गरूड़ को गाली गलौज कर कर मारपीट की। कारण अग्यात है। सूरज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।

माना पुलिस ने शदाणी दरबार परिसर में कल शाम दो युवकों के बीच मारपीट का मामला दर्ज किया । बीती शाम पौने छह बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाखुर्द निवासी सिद्धार्थ बत्रा( 33) के साथ जितु ननकानी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे हाथापाई की। बत्रा ने रात माना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया ।

मंदिर हसौद के रावणभाठा हरिओम नगर निवासी प्रेम चेलक और उसकी बहन के बीच  कल रात 9.30 वाद विवाद कर रहे थे। वहां से गुजर रहा डिगेश्वर मवहरे (25) उन्हें देखते खड़ा हो गया। इस पर प्रेम ने यह कहते हुए कि क्या देख सुन रहा है, गाली गलौज करने लगा। और जान से मारने की धमकी दे किसी धारदार चीज़ से मार चोट पहुंचाया। डिगेश्वर ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कराया।

कटोरा तालाब स्थित राजराजेश्वरी मंदिर के पास कल देर रात  कार सवार युवकों ने एक बाइक को ठोकर मारा। इस पर बाइक सवार शशि यादव (28) उन्हें समझाने गयी। इस पर उन युवकों ने गाली गलौज, मारपीट कर नुकीली चीज से चोट पहुंचाकर फरार हो गए। शशि ने अर्टिगा कार नंबर सीजी 04,  एनएक्स 8247 सवार तीन युवकों पर आधी रात  सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया ।

 कचना बीएसयूपी कालोनी  निवासी युवकों के दो गुट भिड़े। अरविंद दास (41) के साथ देर रात पुरानी रंजिश पर कॉलोनी के ही गणेश यादव, सूरज गोस्वामी व साथियों ने गाली गलौज. मारपीट की । सूरज (23) ने अरविंद और उसके साले पर उधारी लेनदेन को लेकर मारपीट कर  डंडे से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई ।

गांधी चौक बोरियाकला निवासी शरद खंडेलवाल (26) के साथ प्रकाश वर्मा,रोशन,उत्तम साहू ने कल रात गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे ईंट पत्थर मारा।


अन्य पोस्ट