रायपुर

समय रहते सफाई न हुई तो कथा स्थल की गंदगी से अट जाएगी खारून
02-Jun-2024 7:05 PM
समय रहते सफाई न हुई तो कथा स्थल की गंदगी से अट जाएगी खारून

दो निगमों के बीच उलझा कचरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जून। महादेव घाट  सीमा से लगे अमलेश्वर में  शिव महापुराण कथा पर रविवार को  विराम होना है? इसे सुनने  श्रद्धालु दूर दराज जिले और कुछ तो  राज्यों से यहां आए है। जो सुबह कथा सुनते और रात में वहीं पंडाल पर ही  आराम करते है। ताकि अगले दिन जगह सलामत रहे। पिछले दिनों ऐसी ही कथा का आयोजन धमतरी जिले के कुरूद ब्लाक में भी हुई था।

7 दिन की कथा के बाद लाखों वहां से अपने-अपने घरों की ओर चले गए। और आयोजन स्थल पर आज कचरे का ढेर दिखाई देता है। कथा की शुरुआत से पहले बड़े-बड़े संगठन और प्रशासन के आला अधिकारी मंत्री स्थल का जायजा लेने वहां जाते रहे और हर एक काम की बारीकियां को अवगत कराते रहे। अब आयोजन खत्म होने के बाद न ही प्रशासन और न ही कोई संगठन और कर्मचारी वहां  कचरा निपटारा करने आए। पूरा इलाका गंदगी और बदबू से परेशान है।

प्रशासन आए दिन प्रदूषण मुक्त करने के लिए पॉलिथीन और प्लास्टिक का सामान का उपयोग करने वाले लोगों पर करवाई और जुर्माना वसूल करता है। अब इन कथा पंडाल में प्रशासन किन के ऊपर जुर्माना वसूल करें। कार्यक्रम होने के बाद जगह-जगह प्लास्टिक के कचरो का ढेर फैला पड़ा है।

लोग रास्ते में आते हैं जाते हैं और इसे अनदेखा करके आगे चले जाते हैं। ऐसी स्थिति अमलेश्वर में हो रहे कथा आयोजन के दौरान हुआ। आयोजकों ने लाखों और करोड़ों रुपए खर्च करके बड़ा आयोजन तो किया लेकिन इस बीच वहां आने वाले भक्त कचरे का ढेर छोड़ जाएंगे। आयोजक या भिलाई-चरौदा निगम प्रशासन ने इसका निपटारा नहीं किया तो मानसून यह  सब खारून नदी में बहा ले जाएगी। और राजधानी को यह बदबूदार गंदा पानी पीने को मिलेगा । यह सफाई दुर्ग नगर निगम या जिला प्रशासन  को ही करनी होगी क्योंकि स्थल उसी की सीमा में आता है।

अमलेश्वर में गर्मी से बच्ची की मौत, पं. प्रदीप मिश्रा का कार्यक्रम रोकने की मांग

अमलेश्वर में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में 8 साल की एक बच्ची के गर्मी से मौत की खबर आई है। एक्स पर भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने इसकी जानकारी ली, और लिखा कि स्थानीय नागरिकों का दावा है कि अब तक 6 की मौत हो चुकी है।  श्रीवास ने तत्काल आयोजन पर रोक लगाने की मांग की है।

शिव महापुराण श्रवण के लिए अमलेश्वर में लाखों की भीड़ जुट रही है। पिछले दिनों धरसीवां के एक बुजुर्ग की मौत की खबर आई थी। भीषण गर्मी के चलते कई लोगों के बीमार होने की खबर आई है। इन सबके बीच 8 साल की बच्ची की मौत से हडक़ंप मचा हुआ है।


अन्य पोस्ट