रायपुर

विवि कर्मचारी संघ नेता सेवा निवृत हुए
02-Jun-2024 7:02 PM
 विवि कर्मचारी संघ नेता सेवा निवृत हुए

रायपुर, 2 जून। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वित्त विभाग में कार्यरत प्रदीप कुमार मिश्र सेक्शन आफिसर 31मई को अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण करते हुए वि वि की सेवा से सेवानिवृत हुए। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि मिश्रा  28 अगस्त 1983 को वि वि में नियमित कर्मचारी के रूप में नियुक्त होते हुए वि वि में सेवा प्रारंभ किए। वे वि वि में लगभग 42 वर्ष तक वि वि में सेवा देते हुए बेदाग सेवा निवृत होने को उनकी नी सबसे बड़ी उपलब्धि है। श्री झा ने बताया है कि इसके पूर्व आप वि वि में लगभग सवा साल तक दैनिक वेतन भोगी के रूप में भी कार्य किए हैं।

आप वि वि में लगभग एक दर्जन से भी अधिक विभागो के विभागाध्यक्षों के साथ साथ रहते हुए अपना  कार्य किए। आप वि वि में6 मार्च 2009 से 2017 तक लगातार  निर्विरोध रूप से एवम 25 सितंबर  2019 से 22 अगस्त 2022 तक गुप्त मतदान प्रक्रिया  से  चुनकर / जीतकर कर्मचारी संघ के सचिव केरूप में कर्मचारिहित में निरंतर कार्य किए।


अन्य पोस्ट