रायपुर
एक बाईक चोरी, दूसरी आग के हवाले
02-Jun-2024 7:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जून। राजेंद्र नगर के माता कर्मा परिसर की पार्किंग से गोपिया पारा पुरानी बस्ती निवासी प्रकाश पटेल की पुरानी बाइक हीरो पैशन चोर ले भागे। बाइक का नंबर सीजी 04 केसी 6639 और कीमत 10हजार रूपए बताई गई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बाइक में आग
खम्हारडीह स्थित शक्ति विद्या मंदिर के पास रहने वाले पुर्णेन्दु साहू (34) के घर के सामने खड़ी बाइक होण्डा स्पेंलडरको आधी रात अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। खम्हारडीह पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे