रायपुर

एस्तर रानी बनकर गरिमा ने जीती फैंसी ड्रेस स्पर्धा
02-Jun-2024 6:57 PM
 एस्तर रानी बनकर गरिमा ने जीती फैंसी ड्रेस स्पर्धा

रायपुर, 2 जून। सेंट पॉल्स कैथेड्रल की मसीही महिला सेवा संगति ने बिबलिकल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। महिलाओं को बाइबल के पात्रों पर आधारित भूमिकाएं करनी  थी। गरिमा फ्रांसिस ने एस्तर रानी का किरदार बनकर स्पर्धा जीत ली। दूसरा इनाम रिबका की भूमिका निभाने वाली बी.डी दानी और तीसरा इनाम आदि माता हव्वा का बनने वाली रौली सालोमन को मिला। संगति की अध्यक्ष मंजूला लिविंग्सटन और सचिव ज्ञानमणि पॉल ने प्रतियोगिता का संचालन किया। निर्णायक पादरी सुनील कुमार और पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल थे। कई प्रतियोगियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। इनमें रत्नाचारी (निओमी), स्वाति दास (दबोरा) रूचि धर्मराज (मरियम), श्रीमती जेम्स (रूथ), अनीता दास (सारा), नीलू पंचारी (हाजरा), रजनी लाल (हन्ना), चंद्र रेखा बाघे (राहेल), शीला जॉन (मार्था), मंजूला वानी (मरियम मगदलिनी) आदि।


अन्य पोस्ट