रायपुर
मोदी जा रहे कांग्रेस आ रही-डहरिया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जून। शनिवार शाम आए एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी जारी रही। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा चार जून को कांग्रेस कई सवाल उठाएगी। लोकतंत्र की दुहाई देगकर ईवीएम पर ऊंगली उठाएगी। कांग्रेस को मिठाई का ऑर्डर देने की आदत है। वह ऑर्डर देती है। लेकिन दुकानवालों का कहना है कि लेकर नहीं जाते। केदार ने कहा 4 जून को भी ऐसा ही होगा। राहुल गांधी देश से एग्जिट हो रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एक्जिट पोल के अनुमानों को भाजपा के लिए उत्साहजनक बताते हुए कहा कि ये अनुमान इस बात के प्रमाण हैं कि भाजपा ने भारत और विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता के निर्णय का धरातल पर रहकर सटीक आँकलन किया है। श्री देव ने कहा कि भाजपा अपने लक्ष्य च्अबकी बार 400 पारज् को हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक सशक्त सरकार के साथ सत्ता में लौटेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि एक्जिट पोल के ये आँकड़े इस बात की तस्दीक भी कर रहे हैं कि च्एंटी इन्कम्बेंसीज् जैसे मिथक को च्प्रो-इन्कम्बेंसीज् में तब्दील होते देखना भारतीय राजनीति में एक सुखद संकेत है। श्री देव ने कहा कि एक्जिट पोल के अनुमानों से परे जाकर भाजपा-एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत के साथ जनता जनार्दन सत्ता सौंप रही है, इसमें कोई संदेह नहीं है।
एग्जिट पोल भ्रामक - बैज
पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया नतीजे एग्जिट पोल से उलट आएंगे। मोदी जा रहे हैं कांग्रेस आ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे। बैज ने कहा कि इस प्रकार का दुष्प्रचार होगा इसका अनुमान पहले से ही था। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आने पर साफ हो जाएगा जनता का जनादेश पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ है।