रायपुर

कल सुबह तक 14 जिलों में हीटवेव
01-Jun-2024 6:39 PM
कल सुबह तक 14 जिलों में हीटवेव

रायपुर, 1 जून। नौतपे के पहले सात दिन पारा रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहने के बाद अंतिम दो दिन भी टॉप पर रहेगा। मौसम विभाग ने कल सुबह 8.30 बजे तक के लिए यलो के साथ वार्म नाइट का भी अलर्ट जारी किया है। विभाग के बयान के मुताबिक मध्य छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक  ही रहेगा। इनमें राजनांदगांव, मोहलामानपुर,खैरागढ़, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा कवर्धा, मुंगेली,बिलासपुर, सारंगढ़,महासमुंद, रायपुर शामिल है। कल के बाद हीट वेव में कमी आने का भी पूर्वानुमान जताया गया है।


अन्य पोस्ट